फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब के नशे में विवाद के बाद बाबा ने युवक के सिर पर मारी लाठी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शराब के नशे में बाबा ने युवक के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी जैसारी गांव निवासी राकेश (39) बृहस्पतिवार सुबह मजदूरी की तलाश में राठ रोड आया था। बताया गया कि उसने शराब पी रखी थी। सुबह करीब सात बजे बेरी वाले बाबा मजार के पास उसकी वहां बैठे विनोद बाबा से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में विनोद बाबा ने राकेश के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया तथा आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें