उरई (जालौन)। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 38 वर्षीय युवक ने गुरुवार की सुबह रिनियां फाटक के पास झांसी की ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी परशुराम अहिरवार (38) पुत्र धक्की लाल का किसी बात पर परिजनाें से विवाद हो गया।
इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया और झांसी रोड स्थित रिनियां गांव के पास जाकर बैठ गया। सुबह करीब आठ बजे झांसी की ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख उधर से गुजर रहे ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेब में पडे़ पहचान पत्र से युवक की पहचान कर परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।