दुकान से नमूना लेते खाद्य विभाग के अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
कालपी। डीएम संदीप कौर के निर्देश पर गुरुवार को कालपी तथा कदौरा के बाजारों में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात दुकानों में खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे गए। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान मिलावटखोरों में खलबली मची रही। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गायब भागते नजर आए। खाद्य अधिकारी राहुल शर्मा, दिनेश कुमार आदि ने कालपी मेन बाजार मेें राम किशोर की दुकान से नमकीन व लड्डू व श्याम किशोर की दुकान से जीरा मसाला का नमूना भरा। इसके बाद विभागीय टीम ने कदौरा बाजार से पंकज की दुकान में रेवड़ी का नमूना, बाबूलाल की दुकान से बेसन व महेश की दुकान से बर्फी का नमूना भर कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरशर्मा ने बताया कि त्योहारों को मद्देनजर सैंपल लिए जा रहे हैं।