फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत

Sat, 28 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रोना - फोटो : getty images
विज्ञापन
छत पर सो रहे युवक को देर रात प्यास लगी तो वह पानी लेने के लिए छत से नीचे उतरने लगा। इस दौरान सीढ़ियाें से फिसल कर वह आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।  थाना व कस्बा डकोर
विज्ञापन


निवासी जीतू यादव (30) पुत्र प्रभूदयाल शुक्रवार की रात खाना खाकर अपनी छत पर सो रहा था। देर रात 12 बजे उसे प्यास लगी तो वह पानी लेने के लिए सीढ़ियाें से नीचे उतर

रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टराें ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक ट्रेन में यात्री बीमार, मौत
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से उरई आ रहे एक व्यक्ति की शनिवार की सुबहहालत बिगड़ गई। साथी यात्रियाें ने इसकी जानकारी टीटी को दी तो उसने उरई में इलाज करवाने की बात कही। जब ट्रेन उरई आई तो जीआरपी सिपाहियाें ने उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  एमपी के भिंड जनपद के सेवढ़ा निवासी संतोष

कुमार गोस्वामी (45) पुत्र पूरनदास अपने रिश्तेदार के यहां उरई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से आ रहा था। रास्ते में मोठ के पास उसकी तबियत खराब हो गई। उसने अन्य यात्रियाें

को बताया तो उन्हाेंने टीटी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे टीटी ने उसे गोलियां दीं और उरई में इलाज करवाने की बात कही। ट्रेन उरई स्टेशन आई तो जीआरपी सिपाहियाें ने उसे रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल
घर के पास ही बिना मुडेर के कुएं में गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव डिगौरा निवासी सुखवीर सिंह(30) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद गुटखा लेने जा रहा था। घर के पास ही बिना मुडेर का कुआं है। रात के अंधेरे में वह उसमें गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख सुनकर परिजन व मुहल्ले के लोग पहुंचे और उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुएं के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें