पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को उन्हें याद किया। इस दौरान जिला पंचायत की नेहरू वाटिका में स्थित प्रथम प्रधानमंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और उनके द्वारा देश के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने
कहा कि जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक समानता के लिए प्रमुख कार्य किए। वह सही मायने में शांतिदूत थे। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भारत की एकता व अखंडता पर जोर दिया। वह चाहते थे कि हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होकर देश के विकास में सहभागिता
करे। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष छाया पालीवाल, असगरी बेगम, राजीव नारायण मिश्रा, प्रमोद रिछारिया, चंद्रशेखर वर्मा, राजेश मिश्रा, आरडी पाल, मुन्नी बेगम, अमिताभ दीक्षित, सुरेश बाबू, वीरेंद्र दीक्षित, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।