फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मलंगा पुल पर ट्रक खराब होने से दो घंटे लगा जाम

Tue, 22 Apr 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मलंगा पुल पर एक ट्रक खराब होने से दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। पुल के दोनों तरफ लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों सहित मरीज, दूल्हा-दुल्हन और भारी संख्या में लोग प्यास से तिलमिला उठे। लोगों की हालत देखकर आसपास के दुकानदारों ने राहगीरों को पानी पिलाया। दो घंटे बाद जब ट्रक सही हुआ। तब सीओ और कोतवाली पुलिस ने वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से निकलवाया। जिसके बाद जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

सोमवार करीब 11 बजे कोंच से उरई की तरफ जा रहा एक ट्रक मलंगा पुल पर अचानक खराब हो गया, जिससे जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली वाहन, सीएचसी से आने-जाने वाले मरीज, दूल्हा-दुल्हन, रोडवेज व प्राइवेट बसें, ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और बाइकें भी फंस गईं। चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चे, मरीज और विदाई के बाद घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन प्यास और गर्मी से बेहाल हो गए।
सूचना पर सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी और कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रमबद्ध तरीके से वाहनों को निकलवाया। दो घंटे बाद ट्रक सही हुआ, तब जाकर जाम खुल सका और जाम में फंसे सैकड़ों राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वाहन छोड़कर पेड़ों की छांव में पहुंचे लोग
मलंगा पुल पर ट्रक खराब होने से चिलचिलाती धूप में सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। लोग धूप से परेशान होकर बच्चों को लेकर वाहन छोड़कर पेड़ों और दुकानों, मकानों की छांव की ओर भाग गए। धूप इतनी तेज थी कि लोग खड़े नहीं हो पा रहे थे। जाम में फंसे सैकड़ों वाहन चालकों में से हर कोई किसी भी रास्ते से निकलने की कोशिश में जुटा था। कुछ वापस लौटने लगे तो कुछ जैसे-तैसे खाली जगह से अपने वाहन निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें