फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़कों को गड्ढा मुक्त, अधूरे फ्लाईओवर को पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मंगलवार को संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़कों को गड्ढामुक्त कराने और अधूरे फ्लाइओवर को पूरा कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता सांसद नारायण दास अहिरवार ने की। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ‘जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति व ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भई हुई। बैठक में सांसद ने कहा कि शहरों और कस्बों में बिना पार्किंग स्थल के ई-रिक्शा खड़े होने से गंभीर अव्यवस्था पैदा होती है। इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने पर जोर दिया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पिछली बैठकों के अधूरे कार्य 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। बिना फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने एनएचएआई मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने, ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक लगाने और मानक से कम दूरी पर बने टोल बूथों को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
विधायक कालपी के प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी ने जोल्हुपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरे फ्लाईओवर निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने की आवश्यकता बताई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजबीर सिंह जादौन ने सड़कों के चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार करने और अनावश्यक बिजली पोल हटवाने पर ठोस कदम उठाने की बात कही। बैठक में नगर अध्यक्ष ऊमरी विजय कुमार सिंह भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि राजीव शर्मा, सीडीओ केके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें