फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस चौकी का मुख्यमंत्री ने किया वर्जुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली परिसर में महिला दिवस के अवसर पर महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से उपस्थित रहकर किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईं जिला पंचायत सदस्य भानुमति वर्मा व भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर को महिला चौकी की सौगात मिली है। इससे दूर दराज की महिलाओं को जहां जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था। अब उन्हें जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जालौन, कुठौंद व माधौगढ़ के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्र की महिलाएं चौकी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिला पुलिस चौकी खुलने से महिलाओं के प्रति अपराधों में भी कमी आएगी।
इस दौरान एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा,अनिल कुमार, चौकी प्रभारी नीलम सिंह, राजा सिंह सेंगर, सतीश सेंगर,चौकी प्रभारी विकास जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें