फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओ में विवाद के बाद चले लाठी डंडे

विज्ञापन
मोहल्ला इंदिरा नगर में झगड़ा करती महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला इंदिरानगर में आमने-सामने रहने वाली महिलाओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इनमें सड़क पर लाठी-डंडे चल गए। लोगों की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले गई। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर मां-बेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर में मंगलवार की देर शाम जन्नतुन पत्नी जगदीश खां का पड़ोसी जलीता पत्नी वारिस अली से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। जलीता व उसकी पुत्री नजमा ने लाठी-डंडों से जन्नतुन पर हमला बोल दिया। दोनों महिलाओं में सड़क पर काफी देर तक मारपीट होती रही। आसपास के लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। तभी कुछ लोगों ने इसकी सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने जन्नतुन को अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की तहरीर हमलावर मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें