माधौगढ़ ।पानी की मोटर से महिला को करंट लगा। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजनों ने महिला को सीएचसी में पहुंचाया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मिहौनी निवासी रानी (30) पत्नी शिवभान कुशवाहा ने बुधवार शाम पानी भरने के लिए घर में लगी पानी की मोटर चालू की तभी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजनों ने महिला को जमीन पर पड़ा देख आनन फानन में सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से पुत्र देवेश, राजहंस, पुत्री छोटी, का रो रो कर बुरा हाल है।