फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में महेवा विजेता, डकोर उप विजेता

Fri, 02 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में शुक्रवार को 32 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसए प्रदीप पांडेय ने की। जनपद के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं मेें भाग लिया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कर किया। इसके बाद
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरा के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व चक दे इंडिया कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। बच्चों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। इसके बाद कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की शुुरू हुई। इसमें महेबा की टीम विजेता, डकोर की टीम उप विजेता रही। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में

सपना देवी कुठौंद प्रथम, शिखा कुशवाहा डकोर द्वितीय 100 मीटर दौड़ में शिखा डकोर प्रथम, सपना देवी द्वितीय। 400 मीटर दौड़ में शिखा प्रथम, सपना देवी द्वितीय रही। बालिका वर्ग कबड्डी में कदौरा प्रथम, महेबा द्वितीय रही। उच्च प्राथमिक में कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग मेें माधौगढ़ विजेता, रामपुरा उप विजेता रही। प्रतियोगिता केे निर्णायक शिक्षिका
विज्ञापन


ममता स्वर्णकार, स्वाती अरुणा सक्सेना, वंदना गुप्ता, दया त्रिपाठी, मजरुल हसन, ताहिर हुसैन, अशोक गुप्ता, सुनीता, विभूति पांडे का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महेंद्र भाटिया, ठाकुर

दास, लक्ष्मीकांत रावत, रामबालक व्यास, युद्धवीर कंथरिया, मुहम्मद शोएब, फहीम उद्दीन, राजेद्रं राजपूत आदि की मौजूदगी रही। बीएसए ने अतिथियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डा. कल्पना श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें