फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के हत्यारोपी हों गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्तागण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद सुल्तानपुर में अधिवक्ता की हत्या तथा जनपद बस्ती में अधिवक्ता के खिलाफ  लिखे गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच को लेकर बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय अधिवक्ता हड़ताल
विज्ञापन


पर रहे। वकील जनपद सुल्तानपुर के अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह की नृशंस हत्या एवं जनपद बस्ती के अधिवक्ता राममणि शुक्ल के खिलाफ  दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट पर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इसके बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों मामलों में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्यपाल

राम नाईक को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को सौंपा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलखन सिंह राठौर, सचिव भूपेंद्र सिंह लिटौरिया, आलोक खन्ना, प्रदीप सक्सेना, गोल्डी अवस्थी, दीपेश सिंह, संतोष कुमार यादव, उमर सिद्दीकी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, कमल सिंह, बृजमोहन कुशवाहा, संतराम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें