जिले का प्रतिष्ठापूर्ण बार संघ चुनाव शनिवार को तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के
बीच हुआ। दिन भर चली गहमागहमी के बीच वोट पड़े। देर रात घोषित हुए परिणाम
में महेश चंद्र द्विवेदी अध्यक्ष तथा ब्रजबिहारी गुप्ता सचिव चुने गए। दिन
भर चली चुनाव प्रक्रिया के बाद शाम पांच बजे जब मतदान समाप्त हुआ तो कुल
1378 मतदाताआें में से 1082 मतदाताआें ने
वोट डाले। इस दौरान मुख्य
निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र बैद्य पल पल की खबर लेते रहे। गौरतलब है कि
शनिवार को स्थानीय बार संघ भवन के सभागार में जिला बार संघ का चुनाव हुआ।
देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र
द्विवेदी (465) विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र
सिंह तोमर (284) को पराजित
किया। सचिव पद पर ब्रजबिहारी गुप्ता (440)
विजयी रहे जबकि 305 वोट लेकर नवीन श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर रहे।
इससे
पहले सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने प्रत्याशियाें का प्रचार
करते नजर आए। दिन चढ़ते ही
मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर के बाद बाहर
से आए मतदाताआें की संख्या काफी रही। वहीं स्थानीय अधिवक्ताआें ने सुबह
अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। शाम तक पांच बजे 1082 मतदाताआें ने
प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला मत पेटियाें में बंद कर दिया था।