एट हाईवे पर पलटी पड़ी मैजिक गाड़ी
- फोटो : ORAI
एट। सवारियों से भरी मैजिक का टायर फटने से वह डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद मैजिक पलट गई। हादसे में उस पर सवार तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मैजिक चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
एट थाना क्षेत्र कानपुर झांसी हाईवे पर बने एनटीपीसी प्लांट निकट झांसी से सवारी भरकर उरई जा रही मैजिक का अचानक अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख राहगीर भी जहां के तहां रुक गए और घायलों को अस्पताल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। छदामी, कुंवर बाई, निवासी पैराछा थाना एट व चंद्रभान सिंह निवासी सिहारी दौलतपुरा जालौन सहित तीन लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मैजिक में फंसे घायलों को निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। टोल कर्मचारियों और क्रेन की मदद से मैजिक को सीधा करके थाने में खड़ा कराया गया। इस बीच मौका पाकर मैजिक चालक वहां से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि सभी घायलों के परिजनों को सूचना कर दी गई है।