फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संवैधानिक कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 18 Mar 2024 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। गांधी महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम तथा द्वितीय इकाई के विशेष शिविर में चौथे दिन रविवार को संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे संविधान का पालन करें। डॉ. मिथलेश शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना सीखते हैं। एनएसएस के माध्यम से छात्र छात्राएं अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं।
प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू कुमार मिश्र ने कहा कि संवैधानिक कर्तव्य का तात्पर्य है कि संविधान के आदर्शों, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना। भारत की संप्रभुता, एकता, अखंडता की रक्षा करें और उसे संजोएं रखें। रीतेश कुमार ने कहा कि संविधान में नागरिकों को अधिकार तथा कर्तव्य बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में सुनीता सुमन फाउंडेशन के बच्चों ने औरत एवं विविधता में एकता नाटकों का मंचन करते हुए नारी सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया। जिसका निर्देशन राज पप्पन ने किया। इप्टा अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने कहा कि व्यक्ति की स्वतंत्रता दूसरे की स्वतंत्रता को बाधित न करे। यही सच्चे अर्थ में स्वतंत्रता है। राज पप्पन ने सभी स्वयंसेवकों को अभिनय के सूक्ष्म भेदों तथा गुणों को बताया। इस दौरान अभिनव, अपर्णा, वंशिका, रूपाली, पूर्वी, अंश, प्रशांत, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें