फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व पर पावन डुबकी लगा कमाया पुण्य

Fri, 15 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति केे अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही स्नान को लेकर यमुना के घाटों पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। डकोर क्षेत्र के गांव मुहाना, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद पूजा अर्चना की। सुबह से देर शाम तक घाटों पर श्रृद्धालुओं के आनेजाने का क्रम लगा रहा। मकर संक्रांति पर शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में बच्चों, बूढ़ों
विज्ञापन


और महिलाओं का बेेतवा के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। मुहाना, बन्धौली, गुढा, सिमिरिया के घाटों पर पहुंचे श्रृद्धालुओं ने डुबकी लगाकर स्नान किया। इसके बाद पूजा अर्चना भी की गई। वहीं, घाटों पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए डकोर पुलिस ने सुरक्षा के तगडे़ इंतजाम रहे। घाटों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। थानाध्यक्ष भी घाटों का जायजा लेते नजर आए। बताते चलें कि इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें