फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के किसानों की हो रही उपेक्षा

Fri, 15 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि सूबे की सरकार किसान का बेटा कहने लायक नहीं है। उसने बुंदेलखंड के किसानों की उपेक्षा की है। यह बात उन्होंने मायावती के जन्मदिन की जानकारी एवं तैयारियों को लेकर बुलाई प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


गुरुवार को बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि सूबे की सरकार धरती पुत्र और किसान का बेटा होने का ढोंग रचती है। जबकि बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा परेशान है। सूखा से पीड़ित बुंदेलखंड का किसान आज आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन मौैजूदा सरकार ने महज 14 करोड़ रुपये ही बुंदेलखंड के किसान को दिए हैं। यह रुपये तो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।

इतने कम रुपयों में बुंदेलखंड के किसानों का बेढ़ा पार होने वाला नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज शहर के टाउनहाल मैदान में बहिन मायावती जी का 60 वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान 60 पौंड का केक काटा जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को सीधा बहन मायावती संबोधित करेंगी। इसके लिए टाउनहाल के मैदान में आठ एलसीडी और एक प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है जिससे बहन जी को भी लोग सीधा सुन सकेंगे। बहन जी ने हमेशा गरीब और शोषित लोगों की मदद की है। इसी वजह से आज के दिन पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता गरीबों को कंबल वितरण और अस्पतालों में फल वितरण भी करेंगे। इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर मान सिंह पाल, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, माधौगढ़  विधायक संतराम कुशवाहा, रविंद्र राजावत, सचिन पलरा, इंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें