स्कूल के अभिलेख देखते बीएसए प्रेमचंद यादव।
- फोटो : ORAI
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने सोमवार को डकोर ब्लाक के सात स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोक कर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी में शिक्षामित्र मौजूद मिलीं। अन्य शिक्षक देरी से पहुंचे थे। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरदर में शिक्षक आलोक और शिक्षिका मीनाक्षी गैरहाजिर मिलीं। इनकेआए दिन कई दिनों तक गैरहाजिर रहने की जानकारी मिली। इस पर बीएसए ने वेतन पर रोक लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की। प्राइमरी स्कूल रिरुआ में शिक्षिका साधना गैरहाजिर मिलीं। उच्च प्राइमरी स्कूल लैकूपुर में सहायक अध्यापक नीरज गौतम, अंजुम परवीन, मुशर्रत खान गैरहाजिर मिले। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
इंग्लिश मीडियम कन्या प्राइमरी स्कूल करमेर व कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय करमेर में स्टाफ मौजूद मिला। यहां कायाकल्प योजना के तहत अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।