फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से कराएं मलंगा नाला की सफाई -डीएम

Fri, 13 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जलभराव व बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए कार्ययोजना पर काम करने के लिए समीक्षा की गई। शुक्रवार को हुई बैठक में कोंच के मंलगा नाले की सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम संदीप कौर ने कहा कि जेसीबी मशीन से जल्द नाला सफाई कराई जाए। बैठक में बारिश शुरू होने के पहले ही नाला की सफाई पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने बेतवा नहर के अधिशासी अभियंता व नगर पालिका कोंच के अधिशासी अधिकारी के सहयोग से नाला की सफाई जेसीबी मशीन से कराने का कहा। ये बी कहा कि नगर पालिका उरई, जालौन, सिंचाई विभाग की जेसीबी मशीन से भी कार्य कराया जाएगा। डीएम ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह मौके पर उपस्थित रहकर काम

कराएंगे। मजदूरों की आवश्यकता पड़ने पर मनरेगा से जाब कार्ड धारकों से काम लिया जा सकता है। मलंगा पर तकरीबन 40 किमी कार्य कराया जाएगा। इससे जल भराव की स्थिति पैदा न हो सके। समीक्षा बैठक में सीडीओ एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, प्रमोद कुमार चंद्रोल, ईओ रविंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें