फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लखनऊ इंटरसिटी साढ़े तीन घंटे देर से कानपुर पहुंची

Fri, 01 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली व लखनऊ से झांसी की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को रोककर चलाया गया। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कानपुर सुबह 10:25 के बजाए दोपहर 1: 52 मिनट पर कानपुर पहुंची। यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, मुंबई से सीतापुर एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल को भी रोक चलाया। वहीं लखनऊ की ओर से आने वाली छपरा में ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल ढाई घंटा देर से आई। गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस चार घंटा देर से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों को अभी दो दिन और परेशानी होगी।
यात्रियों का कहना है कि बरसात के मौसम में रेलवे ने ट्रैक मरम्मत के काम के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने रेल प्रशासन से ट्रैक मरम्मत का काम जल्द करने के लिए अपील की है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि काम तेजी से जारी है। जल्द काम समाप्त हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें