फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाढ़ में फंस गई 43 श्रद्धालुओं से भरी बस

Fri, 01 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुरा। तीर्थ यात्रा से लौट रही बस बुधवार रात मढ़ेपुरा पुलिया के ऊपर भरे बाढ़ के पानी में घुस गई। इससे बस का इंजन बंद हो गया। बस में सवार श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने एसडीआरएफ टीम की सहायता से बस में फंसे 43 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर से बस को भी पानी से बाहर निकाला। दूसरी बस से सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के खकसीस गांव निवासी बस से तीर्थ यात्रा पर गए थे। बुधवार की देर रात उनकी बस वृंदावन से चलकर पचनद के रास्ते से जा रही थी। बस जब रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर-कंजौसा के बीच मढ़ेपुरा पुलिया के पास पहुंची तो बाढ़ के पानी में फंस गई। चालक ने बस निकालने का प्रयास किया। पानी ज्यादा होने के चलते बस के इंजन में पानी भर गया। इससे बस बंद हो गई। बाढ़ का पानी बस में भरने लगा। इससे बस में सवार 43 श्रद्धालुओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ माधौगढ़ राम सिंह ने रामपुरा, माधौगढ़ पुलिस को साथ लेकर एसडीआरएफ की टीम बुलाई। बस में सवार लोगों को नाव से बाहर सुरक्षित स्थान पर निकलवाया। इसके बाद ट्रैक्टर लगाकर बस को भी बाहर निकलवाया गया। देर रात होने के चलते पुलिस ने दूसरी बस से सभी यात्रियों को खकसीस के लिए रवाना कराया। सीओ राम सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से उनके स्थानों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें