फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में बिछेगी अंडर ग्राउंड एलटी लाइन

Sat, 27 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इटावा की तर्ज पर अब उरई शहर में भी अंडरग्राउंड एलटी लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है और नोएडा की फर्म को इसका ठेका दे दिया गया है। अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने के लिए पूरे शहर का डोर-टू-डोर सर्वे कर लिया गया है। एक सितंबर को टेक्निकल इंजीनियरों की टीमें शहर में डेरा डाल लेंगी और लाइन
विज्ञापन


बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर में जर्जर तारों की समस्या लंबे समय से है। वर्षों से लोग जर्जर तारों को बदलने की मांग कर रहे थे और कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। आने वाले समय में शहर में जमीन के ऊपर घरेलू विद्युत लाइनें नजर नहीं आएंगी। पूरे शहर में अंडरग्राउंड एलटी लाइन बिछाने की स्वीकृति

शासन से मिल चुकी है और 80 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया गया है। लाइन बिछाने का काम नोएडा की फर्म केईआई प्राईवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी के इंजीनियरों की टीम ने डोर-टू-डोर जाकर सर्वे पूरा कर लिया है। एक सितंबर को यह टीम शहर में केबिल बिछाने का काम शुरू कर देगी। सबसे पहले अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का
विज्ञापन


काम बजरिया, घंटाघर, मेन बाजार, राजमार्ग पर शुरू किया जाएगा। इसके बाद मोहल्लों में यह काम शुरू होगा। नवंबर तक परियोजना को अंतिम चरण में ले जाने की तैयारी है।

केेईआई कंपनी के मैनेजर बालेश त्यागी ने बताया कि एक सितंबर से अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। तकनीकी इंजीनियरों की देखरेख में नवंबर के आखिरी तक काम को 80 फीसदी से अधिक पूरा कर दिया जाएगा।

नई व्यवस्था से रुकेगी बिजली चोरी
अंडरग्राउंड लाइन बिछ जाने के बाद बिजली चोरी रोकने में खासी सफलता भी मिल सकेगी। जमीन के नीचे से बिजली चोरी कर पाना आसान नहीं होगा। इससे बिजली चोरों की दिक्कतें बढ़ जाएगीं और अधिकारियों को सहूलियत मिलेगी। बिजली चोरी की समस्या कम होने पर राजस्व बसूली बढ़ाने पर भी अधिक ध्यान दिया जा सकेगा।

बदलेगी शहर की सूरत
बिजली के पोल व जर्जर तार हटने से शहर की सूरत भी बदल जाएगी। शहर सुंदर नजर आएगा और विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने में विद्युत पोल समस्या नहीं बनेंगे। अभी तक  विकास कार्य कराने, सड़कों के चौड़ीकरण व फुटपाथ बनाने में सबसे अधिक समस्या बिजली पोलों की आती थी। अब यह समस्या भी खत्म हो जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा राजमार्ग पर होगा और सड़कों का चौड़ीकरण हो सकेगा।

अगले चरण में एचटी लाइन भी होगी अंडरग्राउंड
परियोजना के अगले चरण में एचटी लाइनें भी अंडरग्राउंड करने की तैयारी विभाग ने कर रखी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अंडर ग्राउंड एलटी लाइन के सफल क्रियान्वयन के बाद अगले चरण में एचटी लाइनों को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। इससे शहर पूरी तरह पोल मुक्त हो जाएगा।

हादसों में भी आएगी कमी
तार टूटने से आए दिन होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।अभी तक आधे से अधिक शहर में तार जर्जर स्थिति में हैं, जो आए दिन टूटते रहते हैं। अब इन तारों के टूटने की समस्या खत्म हो जाएगी और हादसे भी नहीं होेेंगे। आम आदमी से लेकर जानवरों तक की जान की सुरक्षा के लिए यह योजना लाभकारी साबित होगी।

बिजली आपूर्ति में होगा सुधार
शहर की बिजली सप्लाई में भी सुधार हो जाएगा। अभी तक गर्मी के मौसम में जर्जर तार टूट जाते थे और घंटों तक बिजली सप्लाई रोकनी पड़ जाती थी। इससे संबंधित इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जितनी बिजली शहर को मिलेगी वह पूरी आम उपभोक्ताओं तक पहुंच सकेगी।

शहर में अंडरग्राउंड एलटी लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। तीन माह में काम को पूरा कर लिया जाएगा। -धर्मवीर सिंह, एसडीओ उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें