फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से प्रेमी संग गई किशोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। चार दिन पूर्व प्रेमी संग गई किशोरी को पुलिस ने खोजकर घर वालों को सौंप दिया। किशोरी के बहनोई ने बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार दिन पूर्व अपनी बहन के घर से प्रेमी अंशू राजपूत पुत्र शिवपाल राजपूत निवासी जीतामऊ के साथ चली गई थी। जीजा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार शाम किशोरी को पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंपकर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। डाक्टरी परीक्षण के बाद धाराओं में बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल अभी तक किशोरी के नाबालिग होने के कोई भी कागजात उसके परिजनों ने पुलिस को नहीं दिखाए हैं। जांच की जा रही है। उधर किशोरी का कहना है कि वह स्वयं अपनी मर्जी से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें