फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: देखो हमारे गाजी पिया की कितनी ऊंची शान है...

Mon, 27 May 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। चतेला गांव स्थित हजरत गाजी मियां रहमतुल्लाह अलैह के 532वें उर्स का आगाज रविवार को हुआ। दो दिवसीय उर्स के पहले दिन मुंबई से आए कव्वाल युसुफ शोला ने कव्वाली सुनाई। देखो हमारे गाजी पिया की कितनी ऊंची शान है, चतेला का बच्चा- बच्चा मुर्शीद पर कुर्बान है... सुनकर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

इससे पहले उर्स का शुभारंभ डॉ.अनवार खान व अध्यक्ष गुलशेर सेठ ने किया। उर्स पर सुबह से ही दरगाह पर अकीदतमंदों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दरगाह परिसर में लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। शाम चार बजे अकीदतमंद चादर लेकर दरगाह पहुंचे और रात नौ बजे जवाबी कव्वाली शुरू हुई। जयपुर राजस्थान से शिरकत करने आए कव्वाल जुबैर अजमेरी ने कव्वाली सुनाई,गले से लगते ही फिक्र ए जहां भूल गया, बदन में दर्द की भारी चटान भूल गया। मां को देखा तो... मां को देखा तो सारी थकान भूल गया। हाफिज सेठ ने उर्स में आए हुए जायरीनों के लिए पानी शर्बत और लंगर का स्टॉल लगाया। इस दौरान मोहम्मद इदरीश, आवेश खान, तनवीर हुसैन आदि मौजूद रहे।
इनसेट
उर्स पांच जून से, तैयारियां शुरू

जालौन। हजरत कमाल शाह सैय्यद वली लहचूरा में सालाना उर्स पांच जून को आयोजित किया जाएगा। उर्स में चादर चढ़ाने के साथ ही रात में कव्वाली मुकाबले का भी आयोजन होगा। उर्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोंच-जालौन रोड पर लहचूरा के पास सैय्यद वली का मजार है। जहां अकीदतमंद चादर चढ़ाकर दुरूद फातिहा पढ़ते हैं। मजार पर प्रति वर्ष उर्स का भी आयोजन किया जाता है। आयोजक मंडल के सदस्य रज्जन शाह ने बताया कि पांच जून से उर्स का आयोजन होगा। जिसमें फातिहा व चादर चढ़ाने के साथ ही रात में जवाबी कव्वाली का भी आयोजन होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें