फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने फिर रुकवाया इंटरलॉकिंग कार्य

विज्ञापन
इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को एक बार फिर लोगों ने रुकवा दिया। इनका आरोप है कि कई बार चेतावनी के बाद भी ठेकेदार मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं करा रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी को पत्र भेज कर की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण का काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करवा रहा है। इसका ठेका दिया गया है। एक हफ्ते पहले सीमेंट की जगह डस्ट व गिट्टी की जगह मिट्टी डालकर निर्माण कार्य करने पर मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम जयेंद्र कुमार व नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह से शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने गुणवत्ता विहीन सड़क बनने पर ठेकेदार को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे। जांच पूरी हुए बिना ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
इस पर शुक्रवार को घसीटा, सुरेंद्र कुमार, मालती, मनोज कुमार, गुड़िया रानी, नीतू , रजनी, सावित्री देवी आदि ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेज कर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मोहल्ले के लोगों की मांग पर टीम गठित की गई है। जल्द मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें