फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लटकता मिला ताला

Thu, 11 Jul 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बीपीएम व बीसीपीएम ने क्षेत्र के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। जिसमें सभी आयुष्मान आरोग्य मदिंर बंद मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपूत ने गायब सेंटर प्रभारी सीएचओ से जवाब मांगा हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार को लेकर शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले हैं। जिसमें सीएचओ व एएनएम की नियुक्ति की गई है। जिससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारी की जांच होने के बाद इलाज मिल सके। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद होने की मिल रही शिकायत पर सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपूत ने बीपीएम विनय कुमार व बीसीपीएम अनीता बुधवार सुबह आरोग्य मंदिर अकबरपुरा पहुंचे।
केंद्र बंद था और सीएचओ अतुल राठौर गायब थे। इसके बाद अधिकारी आरोग्य मंदिर सुरावली पहुंचे।यहां भी ताला लटक रहा था। सीएचओ विष्णु त्यागी गायब थे और उनका मोबाइल भी बंद जा रहा था। इसके बाद टीम डिकौली, मिहौनी, रुदपुरा, बिजदुआ में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों में ताला लगा था। टीम ने रिपोर्ट सीएचसी प्रभारी को सौंप दी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपूत का कहना हैं कि सभी आरोग्य मंदिरों के (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) सीएचओ से जवाब मांगा गया हैं। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.............................


तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए
माधौगढ़। माधौगढ़ ब्लॉक के इकहरा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई की जनपदीय सलाहकार तृप्ति यादव और काउंसलर महेश कुमार ने लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान बताकर जागरूक किया। (संवाद)
.................

अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता देखी
उरई। एसीएमओ डॉ.अरविंद भूषण ने बुधवार को पीएचसी बाबई (महेबा) का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता देखी, साथ ही संचारी रोग के तहत चल रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य सत्रों की मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. विकास यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें