फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन के किशोर की इलाहाबाद में मौत

Tue, 04 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
ऋषभ सोनकिया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गणेश निवासी किशोर की रविवार को इलाहाबाद में चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। वह एसएससी की कोचिंग के लिए इलाहाबाद जा रहा था। इसी साल किशोर ने इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की थी।
विज्ञापन


जालौन के मोहल्ला गणेश निवासी सुक्कन सौनकिया के दो बेटियां साक्षी, दीक्षा और एक बेटा ऋषभ उर्फ रामू (17) था। ऋषभ ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह एसएससी की कोचिंग के लिए इलाहाबाद चला गया था। पिछले दिनों ऋषभ घर लौटा था। रविवार को वह घर से निकाला और इलाहाबाद जाने के लिए कानपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में सवार हुआ। करीब तीन बजे ट्रेन इलाहाबाद पहुंची।

जल्दबाजी में ऋषभ प्लेटफार्म पर रेंग रही ट्रेन से उतरने लगा। पैर फिसलने से वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रेलवे पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता और मां तो गश खाकर गिर पड़े। बहन साक्षी और दीक्षा ने बड़ी मुश्किल से दोनों को संभाला। सोमवार को रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों की भीड़ सोमवार को घर पर लगी रही। बहन साक्षी ने बताया कि ऋषभ पढ़ाई में काफी तेज था। उसके इंटर में अच्छे अंक आए थे। वह पीसीएस अधिकारी बनना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें