मोहल्ला राजेंद्र नगर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के मुहल्ले राजेंद्र नगर में नाथूराम कटियार बेटे के सड़क हादसे में घायल होने पर परिवार के साथ ग्वालियर चले गए। घर में ताला देखकर सोमवार की रात को चोरों ने धावा बोल दिया। दरवाजे का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये नगद, एलसीडी व करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। सुबह लोगों ने घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो घरवालों को मोबाइल से सूचना दी। लौटने पर उसने देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
शहर कोतवाली के मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी नाथूराम कटियार समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं। उनका बेटा प्रमोद कुमार दो दिन पहले हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर ग्वालियर गए थ।े घर में ताला बंद था। सोमवार की देर रात चोर उनके मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोर एलसीडी, 20 हजार रुपये नगद व ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी की लिए। पड़ोसियाें की सूचना पर परिजन मौके पर आए और चोरी गए सामान की लिस्ट बनाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि मामले में संदिग्धाें की तलाश की जा रही है।