फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के सिंह अध्यक्ष, रामबाबू महामंत्री

Tue, 21 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
हल्केसिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार संघ कोंच के चुनाव में सोमवार को वोट डाले गए। इसमें हल्के सिंह बघेल अध्यक्ष और रामबाबू निरंजन महामंत्री चुने गए। एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य संतलाल अग्रवाल की देखरेख में चुनाव कराया गया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों ब्रजेश मिश्रा, लालजी सिंह गुर्जर, जितेंद्र सिंह गुर्जर, कमलेश चोपड़ा, वीरेंद्र जाटव, राजेंद्र सिंह निरंजन एवं संजीव तिवारी की देखरेख में अध्यक्ष और महामंत्री के लिए मतदान हुआ। वोटरलिस्ट में शामिल 259 में से 234 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। शाम साढे़ चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर हल्के सिंह बघेल और महामंत्री पद पर रामबाबू निरंजन विजयी घोषित किये गये।

हल्के सिंह को 109 वोट मिले, उनके प्रतिद्वंद्वियों राकेश तिवारी को 77 और अमरबाबू पाठक को 47 वोट ही मिल सके। एक मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद पर रामबाबू निरंजन को 138 वोट मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी राघवेन्द्र आनंद विदुआ (95) को 43 वोट से पराजित कर किया। जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई, ढोल नगाड़े बज उठे और पटाखे फोड़े गये। अन्य पदों के लिये पहले ही निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें