फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक हुआ 92 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 09 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को हो गया। इसी के साथ माधौगढ़, रामपुरा व कुठौंद विकास खंड क्षेत्र की सात जिला पंचायत सीटों पर ताल ठोंक रहे 92 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन



अब पहली नवंबर को मतगणना के बाद इनके भाग्य का निर्णय होगा।  पहले चरण में माधौगढ़ विकास खंड क्षेत्र की हरौली जिला पंचायत सीट पर 13 व गोहन सीट पर 11 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे थे। इसी प्रकार रामपुरा विकास खंड क्षेत्र के मई जिला पंचायत सीट से 12 प्रत्याशी, जगम्मनपुर सीट से दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।


कुठौंद विकास खंड क्षेत्र में सिरसाकलार सीट से 12, कुठौंद सीट से 12 व बावली सीट से 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस प्रकार कुल 92 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने के लिए डटे हैं। शुक्रवार को मतपेटियों में इनके भाग्य का फैसला बंद हो गया है।
विज्ञापन



 सुबह के समय मतदान केंद्रों पर सन्नाटे के साथ मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्याशियों ने सबसे पहले पीठासीन अधिकारियों से एजेंट बनवाए और इसके बाद मतदान शुरू हुआ। आखिरी समय तक प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करते रहे।


पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत अब प्रत्याशी समीक्षा में जुट गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान का रुझान जानने के लिए उत्सुक रहे। कई प्रत्याशी तो अपने-अपने समीकरण बताकर खुद की जीत पक्की भी बता रहे हैं। परिणाम एक नवंबर को आ पाएगा। इसके बाद ही प्रत्याशियों की राजनीतिक दिशा तय हो सकेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें