फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : पुलिस-प्रशासन कहीं नरम तो कहीं दिखा गरम

विज्ञापन
कोच में घूमने वालों को मुर्गा बनाकर हिदायत देते तहसीलदार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद/कोंच। लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस प्रशासन कहीं सख्त रहा तो कहीं-कहीं लोगों की मदद करता भी दिखाई दिया। शहर में सुबह से ही लोगों की भीड़ दुकानों में खरीदारी करती नजर आई। दुकानों में लोग निर्धारित दूरी पर खड़े होकर जरूरत का सामान लेते दिखाई दिए। पुलिस ने बेवजह सड़क पर खड़े लोगों को घरों के भीतर किया। वहीं डकोर पुलिस ने जरूरतमंदों को हरी सब्जी वितरित की। जबकि कोंच में दोपहर के वक्त सड़क पर घूम रहे लोगों को तहसीलदार ने कान पकड़वाकर सजा दी।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर, स्टेशन रोड, बजरिया, बलदाऊ चौक, जिला परिषद रोड, स्टेशन रोड आदि जगहों पर सुबह से ही जरुरत के सामान की बिक्री में तेजी तो दिखाई दी पर खरीदार एक दूसरे से पर्याप्त दूरी पर खड़े होकर सामान खरीद रहे थे। बलदाऊ चौक के पास स्थित मेडिकल स्टोर के बाहर दवाओं के पैकेट व डिब्बों का बिखराव देख डीएम व एसपी का काफिला रुका और पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा के सामने ही गंदगी को हटवाया गया। यह स्थिति शहर में ही नहीं बल्कि गांव-कस्बों में भी दिखाई दे रही थी।
आटा कस्बे की दुकानों पर ग्राहक सामान लेते वक्त दूर-दूर खड़े दिखाई दिए। जबकि रामपुरा में सीएसची में इलाज के लिए पहुंचे मरीज भी जानलेवा कोरोना के डर से दूर-दूर ही बैठे नजर आ रहे थे। डकोर कोतवाली में इंस्पेक्टर बीएल यादव ने जरूरतमंदों को कोतवाली परिसर से खाने के लिए हरी सब्जियां वितरित कीं। इंस्पेक्टर का कहना है कि लॉकडाउन का पालन करने वालों की हरसंभव मदद की जाएगी। कोंच में तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने चंद्रकुंआ के पास दोपहर के वक्त सड़क पर बेवजह घूमते लोगों से उनके कान पकड़वाए और कुछ युवाओं को मुर्गा बनाकर भी कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया।

कोच में बंद के दौरान घूमने वालों को उठा बैठक कराते तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व नायब तहसीलदार संज?- फोटो : ORAI

स्टेशन के बाहर यात्रियों की जानकारी लेते एडीएम व एएसपी- फोटो : ORAI

डकोर कोतवाल बीएल यादव मजदूरों को सब्जी देते- फोटो : ORAI

शहर के टाउन हॉल तिराहे पर पड़ा सन्नाटा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें