फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों का लोडर पलटा, एक की मौत, 20 घायल

Thu, 09 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बारातियाें से भरा लोडर खंदक में पलटने से एक की मौत हो गई और 20 बाराती घायल हो गए। स्टीयरिंग फेल होने से यह हादसा बुधवार रात माधौगढ़ थाना क्षेत्र में मिझौना गांव के पास हुआ। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के गांव चदौखा निवासी रुद्रराम के पुत्र महेंद्र की बारात माधौगढ़ थाने के गांव कुवंरपुरा आ रही थी। एक लोडर में 36 बाराती सवार थे। रात करीब 10 बजे मिझौना गांव के पास लोडर का स्टीयरिंग फेल हो गया। इससे तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर खंदक में जा पलटा।
विज्ञापन


बारातियों की चीखपुकार पर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को लोडर से बाहर निकाला लेकिन तब तक चदौखा निवासी नीलेश (20) पुत्र श्रीकुष्ण दोहरे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल बाराती रिंकू  (22), अखिलेश (25), पुष्पेंद्र (22), बृजेंद्र (25), चंद्रशेखर (25), राजा भईया (30), अभिनय (14), वीर सिंह (32), अंकित (19), वीरेंद्र (26), चंद्रेश, उपेंद्र आदि 20 घायल बारातियों को सीएचसी माधौगढ़ और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो बारातियाें की हालत गंभीर होने पर डाक्टराें ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें