फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से धन उगाही के आरोप में लेखपाल सस्पेंड

Thu, 09 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
जालौन। दैवी आपदा से पीड़ित किसानों से धन की उगाही के आरोप में उपजिलाधिकारी ने रोमई मुस्तकिल क्षेत्र में तैनात लेखपाल धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तहसील क्षेत्र के रोमई मुस्तकिल गांव में तैनात लेखपाल धर्मेंद्र कुमार पर ग्रामीणों ने धन की उगाही के आरोप लगाए गए थे। इसकी जांच नायब तहसीलदार नरेंद्र राम कर रहे थे। जांच में पाया गया कि लेखपाल पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग कर रहे थे। आम आदमी बीमा योजना तथा समाजवादी पेंशन योजना के पात्रों को लाभान्वित कराने के लिए भी सुविधा शुल्क मांग कर रहे थे। न देने पर किसानों को अनावश्यक परेशान करते थे। इसके अलावा अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी लेखपाल दलालों के माध्यम से घर बैठे काम निपटाते थे।    तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा के माध्यम से प्राप्त इस रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम ने दैवी आपदा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने, अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने, अपने पद का दुरुपयोग कर आम जनता से अवैध धन की उगाही करने के आरोप में लेखपाल धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें