फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके से नगदी और शराब चोरी

विज्ञापन
आटा में अंग्रेजी शराब की दुकान का टूटा पड़ा दरवाजा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा (जालौन)। अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी लगभग पांच हजार की शराब व 12 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जबकि सेल्समैन दुकान के बाहर ही सोता रहा। वहीं पास में पिकेट भी लगी थी।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के हरिशंकरी नहर के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शुक्रवार देर रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी पर लगा ताला तोड़कर दुकान में रखे लगभग पांच हजार की शराब व गोलक में रखे नौ हजार रुपये और सेल्समैन की पेंट की जेब में पड़े तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब सेल्समैन मनोज यादव सोकर जागा तो दुकान का ताला टूटे देख अंदर गया तब चोरी की जानकारी हुई। मनोज ने तहरीर दी कि शुक्रवार की रात 11 बजे वह दुकान बंद कर बाहर सो गया तभी रात में चोरी हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि नहर के पास पुलिस की पिकेट भी रहती है। इसके बाद भी बेखौफ चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।
दो दुकानों में हजारों की चोरी
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि बाजार बैठगंज में उसकी संजय मार्केट में महिलाओं के रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार रात लगभग 8 बजे वह अपनी दुकान के शटर में ताला डालकर घर चला गया। रात में चोर दुकान का शटर उठाकर आठ हजार रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर एक ओर से उठा था। उधर, कोतवाली रोड स्थित स्थित काली माता मंदिर के पास पवन बाथम की फोटो स्टेट की दुकान है। पवन ने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने ढाले का ताला तोड़कर फोटोस्टेट मशीन, लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर लिया। दोनों दुकानदारों की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें