फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग सिलिंडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बंद में शार्ट सर्किट से देर रात आग लग गई। जिससे घर में रखा सिलिंडर आग की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन

उरई तहसील के इटवां गांव निवासी रामजीवन पुत्र हरदयाल दोहरे घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे घर में रखा लगभग दो लाख का सामान जल गया। आग की चपेट में आया सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे घर की दीवारें चटक गई और गेट टूट गया।
विज्ञापन

जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घर में कोई न होने के वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। आग से लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने गृह स्वामी को सूचना दे दी है। प्रधान शीतल कुशवाहा ने बताया कि रामजीवन परिवार समेत गुजरात में पानीपूरी का धंधा करता है। उसे सूचना दे दी गई है। उसके आने के बाद नुकसान का सही आंकलन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें