कोंच। लाइनमैनों ने अकारण बिजली बंद कर बंद दी। जिससे उपभोक्ता तीन घंटे गर्मी में परेशान रहे। अधिकारी भी लाइनमैनों की खोज में जुटे रहे। पुलिस की मदद से लाइनमैनों की तलाश कराई गई।
जिसके बाद बिजली बहाल हो सकी। लाइनमैनों की घोर लापरवाही से नाराज विभागीय अवर अभियंता ने दो लाइनमैनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिना फॉल्ट के शटडाउन लेने और अधिकारियों के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बे में सोमवार रात अचानक ही कस्बे की बत्ती गुल हो गई। लाइट न आने से लोग घंटों परेशान रहे। जानकारी पर पता चला कि कि लाइनमैनों ने फॉल्ट के नाम पर शटडाउन ले रखा है और अब उनके मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं। लाइनमैनों से संपर्क न होने से अधिकारी भी परेशान हो गए। उन्होंनेे यूपी 112 डायल कर लाइनमैनों की खोज कराई तब कहीं जाकर रात 12 बजे सप्लाई बहाल हो सकी।
मंगलवार को अवर अभियंता टाउन गौरव कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि संविदा कर्मियों सुनील व छोटेलाल की नाइट ड्यूटी थी। उस दौरान नशे की हालत में उन्होंनेे कोंच के फस्ट तथा सेकेंड फीडरों का शटडाउन मेंटेनेंस के नाम पर ले लिया जिससे दो घंटे 40 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिना फॉल्ट के शटडाउन लेने और अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जेई नेे लाइनमैनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है ।