फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से टूटी हाईटेंशन की लाइन, आधा सैंकड़ा गांव में छाया अंधेरा

विज्ञापन
सरुरसा कलार में विद्युत लाइन ठीक करता लाइनमैन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसा कलार। कस्बे में मंगलवार रात आई तेज आंधी से कई जगह खंभे टूटकर गिर पड़े। हाईटेंशन लाइन टूटने से क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। बुधवार सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात आई तेज आंधी से सिरसा कलार सब स्टेशन की हाईटेंशन की लाइन टूट गई। इससे सिरसा कलार व न्यामतपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इन फीडरों से जुड़े सिरसा कलार, जहटौली, जखा, मलथुआ सहित 50 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति न आने से ग्रामीणों को पीने के पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
सिरसा कलार के ग्रामीण महेंद्र सिंह, जगराम, मुंनेश कुमार, रविंद्र आदि का कहना है कि बड़ी लाइन के तार वर्षों से नहीं बदले गए हैं। आए दिन जर्जर तार टूट जाते हैं और गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तार टूटने के बाद रात में ही अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन कर्मचारी सुबह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें