फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 30 एंटी स्नेक वेनम लगाकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी स्नेक वेनम के 30 इंजेक्शन लगाकर सर्पदंश से गंभीर रूप से पीड़ित 19 वर्षीय युवक सचिन की जान बचा ली गई है। बुंदेलखंड क्षेत्र में सर्पदंश के मरीज को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन देकर जीवन बचाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कालपी निवासी सचिन को चार जुलाई की सुबह सांप ने डस लिया था। परिजन ने इमरजेंसी विभाग में उसे भर्ती कराया था। चिकित्सकों के अनुसार, उसे सांस लेने और आंखें खोलने में परेशानी हो रही थी। इमरजेंसी विभाग की टीम ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। उपचार के दौरान एंटी स्नेक वेनम के 30 इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने आईसीयू पहुंचकर उपचार की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। लगातार निगरानी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें