फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक दाखिल किए गए नामांकन

Mon, 23 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए तीसरे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के दूसरे दिन तगड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल किए गए। दो ब्लॉकों नदीगांव और कोंच की कुल 16 न्याय पंचायतों के लिए देर रात तक पर्चे लिए जाते रहे। लोगों ने प्रधान पद के लिये तो खासी दिलचस्पी दिखाई। प्रत्याशियों की संख्या सैकड़ों में
विज्ञापन


होने के कारण समाचार लिखे जाने तक नामांकन करने वालों की कुल संख्या नहीं मिल पाई। तीसरे चरण के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विकास खंड कोंच कार्यालय में आरओ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण शाक्या की देखरेख में सात न्याय पंचायतों के लिये सैकड़ों प्रत्याशी नामांकन के लिये लंबी लाइनों में लगे थे। बीडीओ बब्बन राय सहयोग

में लगे थे। उधर, नदीगांव ब्लॉक में भी गहमागहमी के बीच नामांकन में नौ न्याय पंचायतों के लिये सैकड़ों प्रत्याशियों की भीड़ देर रात तक जमी रही। आरओ अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय राकेश वर्मा की देखरेख में नामांकन समाचार लिखे
विज्ञापन


जाने तक जारी था। विकास खंड कार्यालय के सामने यद्यपि प्रत्याशियों के अलावा उनके समर्थकों की भारी भीड़ आई लेकिन वहां डटे कोतवाल रूद्रकुमार सिंह, एसआई रवीन्द्र त्रिपाठी, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, उदयपाल सिंह आदि ने स्थिति को संभाला। जाम ने आवागमन बुरी तरह प्रभावित किया और पुलिस को खुलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें