फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल में ललितपुर की टीम विजेता, जालौन उपविजेता

विज्ञापन
पुरस्कार लेती टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडलीय बेसिक शिक्षक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा स्टेडियम में हुआ। महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में ललितपुर जिले की टीम विजेता रही। जबकि जालौन की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट जेपी सिंह ने किया। एकल, डबल, मिक्स युगल की अलग अलग प्रतियोगिताएं हुईं। एकल महिला वर्ग में जालौन की सुनीता रानी विजेता रही उन्होंने 21 अंक हासिल कर ललितपुर की संतोषी सिद्दीकी को हराया। एकल पुरुष वर्ग में ललितपुर के जुबैर आलम विजेता रहे। उन्होंने जालौन के मनीष विश्वकर्मा को हराया। डबल मिक्स युगल में जालौन की सुनीता रानी और दर्शन सिंह विजेता रहे। उन्होंने ललितपुर के संतोष सिद्दीकी व जुबैर आलम को 15 अंकों से हराया।
पुरुष वर्ग की युगल प्रतियोगिता में ललितपुर के जुबैर आलम व मोहम्मद सिद्दीकी ने जालौन के दर्शन सिंह व मनीष विश्वकर्मा को हराया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट जेपी सिंह ने कहा कि खेल एक प्रकार की आनंदमयी अनुभूति है। व्यक्ति को रोजाना कम से कम एक घंटा अपने लिए निकालकर खेलना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अभिनव दीक्षित, ममता स्वर्णकार, रवि राजावत, विभूति पांडेय, लक्ष्मीकांत रावत, संतोष तिवारी, शिवराम त्रिपाठी, अवनींद्र मिश्रा, राजकिशोर रिछारिया, वीरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन डा. ममता स्वर्णकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें