उरई। दयानंद वैदिक कॉलेज के महाराजा छत्रसाल सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुनैना प्रजापति व निदा खातून अव्वल रहीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि रचनात्मकता मनुष्य को अमरत्व प्रदान करती है। स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित रंगोली जैसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को आजादी की अमूल्य विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुनैना प्रजापति और निदा खातून, द्वितीय पुरस्कार अंजलि भाटिया और प्रतीक्षा पांचाल, तृतीय पुरस्कार प्राची कौशिक, नम्रता सिंह एवं रश्मि को दिया गया। कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी प्रोफेसर अलका रानी पुरवार, डॉ वर्षा राहुल, डॉ शीलू सेंगर, डॉ श्रवण त्रिपाठी, डॉ नमो नारायण, डॉ गौरव यादव, डॉ नफ़ीसुल हसन, श्वेता यादव, शगुफ्ता मिर्ज़ा आदि रहे।