फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आगजनी में खाक हुआ फर्नीचर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। नगर के बाहर उरई रोड पर स्थित औद्योगिक आस्थान में बुधवार तड़के लगभग साढे़ तीन बजे एक फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम में रखा फर्नीचर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। अग्निकांड से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के इंडस्ट्रियल एस्टेट में जवाहर नगर कोंच के रहने वाले दीप अग्रवाल दीपू का फर्नीचर का गोदाम है। बुधवार तड़के अचानक किन्हीं कारणों से आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा फर्नीचर जलकर गया।
गोदाम में लगी खिड़कियों के पल्लेे गायब हो गए और उसमें लगे कांच पिघल गए। ऊपर लगे टिन शेड और खिड़कियों में लगे लोहे के बैंटिलेटर, गोदाम के शटर आदि आग की लपटों से टेढेे़मेेढेे़ हो गए हैं। लॉकडाउन के वजह से गोदाम माल भरा पड़ा था। दरअसल, सहालग के पहले कारीगरों से भारी मात्रा में माल तैयार करवा लिया था लेकिन लॉकडाउन होने से शादी समारोह पर रोक लग गई और माल डंप रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप अग्रवाल ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह और कोतवाल इमरान खान ने भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें