फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतवा नदी में नहाते समय डूबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो - 08 पातीराम केवट की फा​इल फोटो।
विज्ञापन
कोटरा। थाना क्षेत्र के नारेघाट मोहल्ला निवासी मजदूर की बेतवा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव निकलवाया, और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नारेघाट निवासी पातीराम केवट रविवार की सुबह बकरिया चराने बेतवा नदी किनारे गया था, तभी वहां वह नहाने लगा। बताया कि इसी समय गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव निकलवाया।
भतीजे सुरेंद्र ने बताया कि पातीराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी अनीता के अलावा तीन बेटियां लाली (15), बिट्टी (12), सजनी (10) और छह वर्षीय बेटा चंद्रपाल है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पातीराम को शराब पीने की लत थी। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें