फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के हांसा गांव निवासी राजा (55) का शव रविवार को मवई अहीर टावर के पास लगे बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। राजा एक दिन पहले घर से निकल गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके दो भाई कल्लू और सिद्धगोपाल अपने परिवारों के साथ हांसा गांव में ही रहते हैं। तीनों भाइयों के बीच करीब दो बीघे की ही पट्टे की जमीन है। राजा 10 से 12 वर्षों से पास के गांव बगिया किसी के घर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। शनिवार सुबह से वह गायब था। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में राजा मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें