फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की दूसरी मंजिल पर पुताई कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसे से खलबली मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रामनगर अजनारी रोड निवासी दिनेश कुमार (35) अपने ममेरे भाई संदीप के साथ कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव में बने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पुताई का ठेका लिया था। शनिवार को भी दोनों पुताई कर रहे थे। शाम को काम समाप्त होने से कुछ देर पहले दिनेश दूसरी मंजिल के छज्जे पर चढ़कर पुताई करने लगा। तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घटना से खलबली मच गई।
ममेरा भाई संदीप, स्कूल की लेखाकार रचना व वार्डन रेवती उसे सीएचसी ले गईं। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह पुताई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक बेटी कुमकुम है। वह संदीप के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौत से पत्नी कोमल व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल परमहंस तिवारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें