फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की जान गई, चालक घायल

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया, जिसमें दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर में सवार दो मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

एट से भीखेपुर तक स्टेट हाईवे निर्माण कार्य को लेकर थाना रेंढर के बिरौरा में निर्माण कंपनी ने अपना डिपो बनाया है। गुरुवार दोपहर ढाई बजे डिपो से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया लादी गईं। चितगुवां, झांसी निवासी ट्रैक्टर चालक रामनरेश (40) मजदूर जितेंद्र कुमार (35) निवासी ग्राम खैलार जिला झांसी व विमल तथा अजय निवासी अंडा कोतवाली कोंच के साथ सरिया लादकर सतोह, एट ले जाया जा रहे थे।
ट्रैक्टर जैसे ही कुंवरपुरा के पास पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित खड्ड में पलट गया। जान बचाने के लिए जितेंद्र ने कूदने का प्रयास किया पर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे में चालक रामनरेश भी घायल हो गया, जबकि विमल व अजय सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

कोतवाल ने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल भेजा
हादसा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पांडेय व मंडी चौकी प्रभारी नीतेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और कोतवाल ने तत्काल घायल रामनरेश को लोगों के सहयोग से निकलवाकर अपनी गाड़ी से सीएचसी भेजा। वहीं, जितेंद्र को सरिया और ट्राली के नीचे दबा देख लोगों ने रस्सी के सहारे ट्राली और सरिया को उठाकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें