फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठौंद पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा और पशु तस्कर

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर आशीष शर्मा व जानकारी देते सीओ विजय आनंद । - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। कुठौंद पुलिस ने नशीले पदार्थ और पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ के तस्कर के पास से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 10 हजार के आसपास है। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की बिक्री सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ विजय आनंद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरुख निवासी आशीष शर्मा शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ कानपुर देहात के अकबरपुर, राजपुर व सिकंदरा थाने में लूट व लूट के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। आशीष के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। गुरुवार रात थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी ने आशीष को मड़ोरा गांव के पास से पकड़ लिया। उसके झोले से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
सीओ ने बताया कि गुरुवार की रात कुठौंद पुलिस ने राजू कश्यप पुत्र राहुल कश्यप निवासी ज्वालानगर नई बस्ती सिविल लाइन जिला रामपुर व अनिल कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी रोशन बाग थाना सिविल लाइन जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। 26 सितंबर को इनके पास से कई मवेशी बरामद किए गए थे। तब दोनों मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें