जालौन। उचक्कों ने शिक्षक की बाइक की डिकी से 25 हजार रुपये पार कर दिए। शिक्षक ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस उचक्कों को तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी रामराजा निरंजन जूनियर हाईस्कूल खनुआं में शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घरेलू काम से रुपयों की आवश्यकता थी। उन्होंने इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से 25 हजार रुपये दोपहर लगभग 12 बजे निकाले। रुपयों को एक बैग में रख लिया। इसे बाइक की डिकी में रख दिया। वह बाइक लेकर बाजार में सामान की खरीदारी करने पहुंचे। झंडा चौराहे के पास बाइक खड़ी कर एक दुकान से सामान लेने लगे। तभी किसी ने बाइक की डिकी खोलकर 25 हजार रुपये और कागजात चोरी कर लिए। सामान खरीदकर वह बाइक के पास पहुंचे तब जानकारी हुई। पीड़ित अध्यापक की सूचना पर पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई है।