उरई। झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय के स्थान पर चार घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से जाने वाले कुंभ यात्रियों को परेशानी हुई।
बता दें कि मंगलवार को झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर के एक बजकर 50 मिनट के स्थान पर शाम छह बजे आई। इसके अलावा गाजीपुर सिटी से उधना जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन भी दो घंटे 15 मिनट देरी से आई। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल डेढ़ घंटे देरी से आई।
वहीं, बरौनी से ग्वालियर एक घंटा 10 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने अंत्योदय एक्सप्रेस सवा घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। इसकी वजह से परेशानी हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के रखरखाव के चलते समय लग जाता है। ट्रेनों का समय से संचालन किया जाएगा। (संवाद)