थाली बजाकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़(उरई)। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के तकरीबन दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों (बिल) के खिलाफ थाली बजाकर विरोध, प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार के तीनों बिल राज्यसभा में बिना वोटिंग के पारित कर दिए गए। यह किसान विरोधी हैं। कोरोना काल में गरीब, मजदूर और किसान आर्थिक तंगी में हैं। इससे छह माह के बिजली बिल माफ किए जाएं। छात्रों की फीस माफ की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मंगल सिंह, प्रमोद सिंह, हेमंत सिंह, अशोक कुमार, रामबाबू, अजय सिंह, राजू, राहुल परिहार, कोमल सिंह आदि रहे। वहीं स्वराज अभियान संगठन की बैठक जिला कार्यालय बघौरा में हुई। जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि इन कानूनों में निजी कंपनियों की सहूलियत के लिए किसानों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। 65 फीसदी किसानों को कोई लाभ नहीं होगा।
नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमनारायण अहिरवार ने कहा कि सरकार अपने पूंजीवादी मित्रों के लिए कृषि बिल के नाम पर छलयुक्त नीतियां लागू कर रही है। बैठक में दया कुमार जाटव, मोनू याज्ञिक, गुलाब पाल, राहुल सिंह, अनिल वर्मा आदि रहे।